नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ौका में पिता की समाधि पर पेशाब करने से मना करने पर एक ठेकेदार की मुंह में सरिया घुसेड़ कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मऊ में तैनात एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ौका में पिता की समाधि पर पेशाब करने से मना करने पर एक ठेकेदार की मुंह में सरिया घुसेड़ कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मऊ में तैनात एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए मृतक व आरोपियों के घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। देर रात तक दबिश डालकर कर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका में स्थित एक गेस्ट हाउस में कनौजिया परिवार के बेटी की शादी थी। बरात में आए कुछ लोग गेस्ट हाउस के समीप स्थित एक समाधि स्थल पर पेशाब कर रहे थे। वहां से गुजर रहे राजेश कुमार निषाद (45) पुत्र स्व. राम सुमेर ने उन लोगों को समाधि से दूर पेशाब करने के लिए कहा। जिस पर दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए और उसे पीट पीट कर मार डाला। कहीं वह जिंदा न हो इसके लिए आरोपियों ने राजेश के मुंह में सरिया घुसेड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश के शव को खाली प्लाट पर छुपा दिया गया। आरोपियों ने मृतक के भाई को फोन करके बताया कि अपने भाई को समझा लो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो राजेश का शव प्लाट पर पड़ा देख सन्न रह गए।
भाई शेखर निषाद की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताते हैं कि भोर में पुलिस ने आरोपी सिपाही को जौनपुर से हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा सात और लोगों को पकड़ा है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने गेस्ट हाउस में भी जमकर तोड़फोड़ की। राजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बेटे का एक बेटियां है। वह मकान में पेंटिंग के काम का ठेका लिया करता था।
परिजनों का आरोप, 112 नंबर पुलिस के सामने हुई थी मारपीट
मृतक के भाई शेखर निषाद का आरोप है कि घटना के समय गेस्ट हाउस के पास 112 नंबर पुलिस मौजूद थी। इस दौरान बीच बचाव में आरोपी सिपाही के भाई को भी चोट आई थी। वहां मौजूद 112 नंबर पुलिस सिपाही के भाई को अस्पताल लेकर चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके भाई को वहीं छोड़ दिया गया।
Courtsyamarujala.com



