Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeEntertainmentVirosh Wedding: शादी के बाद इस आलीशान बंगले में रहेंगी रश्मिका मंदाना,...

Virosh Wedding: शादी के बाद इस आलीशान बंगले में रहेंगी रश्मिका मंदाना, तस्वीरों में देखिए विजय के घर की झलक

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन मे बंध चुके हैं। फैंस पहले से ही इनके रिलेशनशिप में होने की बातें कर रहे थे। अब आखिरकार दोनों ऑफिशियली एक दूसरे के हो चुके हैं। आइए देखते हैं शादी के बाद रश्मिका जिस घर में जाएंगी, वो कैसा होगा।

Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में जाने जाते हैं। दोनों अब तक कई हिट फिल्में कर चुके हैं। दोनोंं की नेटवर्थ भी 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। वहीं, विजय देवरकोंडा की बात करें, तो उनकी नेट वर्थ करीब 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। आइए देखते हैं रश्मिका शादी के बाद जिस घर में आएंगी, वो कैसा होगा।

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
डक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के जुबली हिल्स में लगभग 15 करोड़ रुपये का लग्जरी बंगला है। वे ज्यादातर वहीं अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। रश्मिका भी शादी के बाद इसी घर में रहेंगी।
Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा अक्सर त्योहारों में अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ करते रहते हैं। साथ ही वे अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। इनमें वे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाते और परिवार के साथ खुश नजर आते हैं।

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय के घर में एक गार्डन भी हैं, जहां वे अपने परिवार और भाई के साथ समय बिताते नजर आते हैं। इस गार्डन को देख हरे-भरे पेड़ों की हरियाली और सुकून का फील आता है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे माता-पिता और भाई के साथ गार्डन में बैठकर चाय-नाश्ता करते नजर आ रहे हैं।

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय के पास एक पेट डॉग भी है। ये हस्की है, जिसका नाम उन्होंने स्टॉर्म रखा है। वे अक्सर उसके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं, जिसमें वे उसके साथ इंजॉए करते नजर आते हैं। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वे अपने पेट डॉग से बहुत प्यार करते हैं। यहां तक की उनके परिवार की लगभग हर पोस्ट में आपको स्टॉर्म नजर आएगा।

Virosh Wedding See A Glimpse Of Vijay House In The Pictures Where Rashmika Mandanna Will Live After Marriage
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कई वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने साथ में कुछ फिल्में भी की है। शादी की तैयारियों के बीच यह जोड़ी न सिर्फ टॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बन चुकी है, बल्कि युवा, सफल और प्रभावशाली स्टार कपल के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखती है।
Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments