मामा के साथ बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे भांजे की बुधवार रात केंदीय कारागार नैनी के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं घटना में मामा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मामा के साथ बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे भांजे की बुधवार रात केंदीय कारागार नैनी के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं घटना में मामा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अभी तीन दिन पहले ही बीते सोमवार को उक्त स्थान पर ट्रक की चपेट में आने से कक्षा 2 की छात्रा फलीशा की मौत हो गई थी।
मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह निवासी अमन शुक्ला (26) पुत्र अखिलेश कुमार शुक्ला बुधवार शाम अपने मामा राजेश त्रिपाठी निवासी संगम विहार कॉलोनी नैनी के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैनी गया था। देर रात दोनों एक ही बाइक में वापस संगम विहार कॉलोनी की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने केंद्रीय कारागार नैनी गेट के सामने से अपनी बाइक टर्न की तभी मिर्जापुर रोड की ओर जा रही है ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
दुर्घटना में अमन शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मामा राजेश त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमन शुक्ला दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता खेती किसानी का काम करते हैं। घटना जिस स्थान पर हुई है वहीं पर बीते सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से कक्षा दो की छात्रा फलीशा की मौत हो गई थी। घटना के बाद भी लोगों ने जेल रोड चौकी के सामने से डिवाइड हटाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक चौकी के सामने से डिवाइड नहीं हटाया जा सका है।
Courtsyamarujala.com



