हर्षवर्धन नगर जागरूक समिति द्वारा हर्षवर्धन नगर, मीरापुर में रंगभरी एकादशी के अवसर पर होली मिलन समारोह एवं होलिका दहन कमेटियों के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अबीर-गुलाल के साथ पारंपरिक होली खेली गई और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने की। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा यह सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजेश केसरवानी एवं समिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती रचना वर्मा ने कहा कि सभी को होली की पवित्रता बनाए रखते हुए मर्यादा में रहकर तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करते हुए त्योहार मनाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन अमिता शुक्ला, पूनम चौरसिया, मनीषा खरें, शोभा गुप्ता, विवेक पुरवार, हरीश त्रिपाठी, गुलाब वर्मा, कंचन मौर्या, दिनेश कनौजिया, अभिलाष केसरवानी, अन्नू सहित अन्य सदस्यों ने किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना रहा।
Anveshi India Bureau



