केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अट्टुकल भगवती मंदिर में मनाया जाने वाला अट्टुकल पोंगल प्रसिद्ध 10 दिवसीय उत्सव है। जिसे लेकर इमाम ने मुस्लिम समुदाय से खास अपील की, जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने लोगों से मस्जिद और घरों को खोलने की बात कही है।
केरल के पलियम इमाम वी.पी. सुहैब मौलवी की एक ऐसी अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने आगामी अट्टुकल पोंगाला उत्सव के अवसर पर हिंदू श्रद्धालुओं के लिए मस्जिदों और मुस्लिम घरों को खोलने का आह्वान किया है। इस पहल को कई नेटिज़न्स “असली केरल की कहानी” के रूप में सराहा रहे हैं।
Courtsyamarujala.com



