26 फरवरी को श्री मनकामेश्वर मंदिर में हुई निंदनीय घटना के संदर्भ में आज अपर शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में संबंधित सभी अधिवक्ता मंदिर पहुंचे।
मंदिर में उन्होंने महंत ब्रह्मचारी श्री श्रीधरानंद जी महाराज से विस्तृत वार्ता की। चर्चा के उपरांत सभी अधिवक्ताओं ने लिखित रूप से माफी पत्र प्रस्तुत किया तथा भविष्य में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ऐसी घटना न होने देने का आश्वासन देते हुए क्षमा याचना की।
इस अवसर पर अपर शासकीय अधिवक्ता अशोक मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मनीष त्रिपाठी, शुक्ला जी, अनूप त्रिपाठी, आचार्य विद्याकांत पांडे, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, मिथिलेश त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौके पर उपस्थित रहे।
सभी ने सामूहिक रूप से भविष्य में अनुशासन, मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करने का संकल्प व्यक्त किया।
Anveshi India Bureau



