प्रयागराज। शंभूनाथ ग्रुप आफैं इन्स्टीट्यून्स द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यकमों की आर्कषक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें भारतीय संस्कृति और होली के रंगो की सुन्दर झलक देखने को मिली।













कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० डा० एस० पी० मिश्रा, विभागाध्यक्ष गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, प्रयागराज रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी को उत्साहित किया तथा कार्यकम के दौरान कई सुरीली गजल प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा।








संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों-नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।



इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर रंगो के इस उत्सव का आनंद उठाया।
संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी, प्रबन्ध निदेशक अभिषेक तिवारी एवं निदेशक डॉ आर० के० सिंह ने उपस्थित सभी लोगो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यकम का समापन उल्लास एवं रंगारंग वातावरण के साथ हुआ।
Anveshi India Bureau



