Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : झूंसी के अंदावा तिराहे के पास ऑटो पलटने से एक...

Prayagraj : झूंसी के अंदावा तिराहे के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की हुई मौके पर मौत, कई घायल

झूंसी इलाके के अंदावा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार आटो कई राउंड पलटते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बुधवार की सुबह नौ बजे की यह घटना है।

झूंसी इलाके के अंदावा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार आटो कई राउंड पलटते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बुधवार की सुबह नौ बजे की यह घटना है। बुरी तरीके से ऑटो क्षतिग्रस्त हुई है कई बार पलटने बाद जाकर दीवार से टकराई। ऑटो चालक वा उसमें बैठी सवारियां घायल हुई हैं और उसमें एक यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान महेश पुत्र लालाराम भारतीय (40) निवासी खोजापुर फूलपुर के रूप में की गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जब तक अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। परिजन भी वहां मौके घटनास्थल पर पहुंचे हैं। महेश भारतिया के दो बच्चे हैं।एक लड़का, एक लड़की बच्चों की शादी नहीं हुई है और उनके ऊपर घर की बड़ी जिम्मेदारी थी। प्रयागराज में रहकर ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे और वह ऑटो से अपने घर खोजापुर की तरफ जा रहे थे। इस हादसे से तमाम रिश्तेदार व जानने पहचानने वाले लोग मौके पर मौजूद हैं।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments