Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : मेजा में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया किशोरी का...

Prayagraj : मेजा में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया किशोरी का अपहरण, परिजनों ने हाईवे किया जाम

यमुनापार इलाके के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल घर लौट रही थी।

यमुनापार इलाके के मेजा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों ने इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल घर लौट रही थी। छोटी बहन रोती रही लेकिन बेखौफ बदमाश इंटर की छात्रा को जबरी अपनी गाड़ी में बैठा कर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीण संग वह सड़क पर आ गए। आकरोर्षित परिजनों ने हाईवे पर चक्का जाम कर बेटी की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ मेजा और मांडा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।

मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के सूर्य नारायण यादव गांव के समीप ही बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी बड़ी बेटी इंटर की छात्रा पुष्पा यादव (17) अपनी छोटी बहन रूपा यादव (13) के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार करने गई थी। दोनों बहनें पैदल ही घर लौट रही थीं कि जैसे हाईवे पर भरारी गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से तेज स्पीड में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ खड़ी हुई। स्कॉर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने पुष्पा यादव को जबरन खींचकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और भाग निकले।

दिन दहाड़े हुई वारदात से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

 

यह सब देख छोटी बेटी बहन रूपा यादव रोती चिल्लाती रही लेकिन बेखौफ बदमाश उसे लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह ग्रामीणों संग सड़क पर आ गए। आक्रोशित परिजनों ने लक्षन चौकठा गांव के सामने हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मांडा इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। परिजनों की मांग है कि बेटी की बरामदगी के साथ बदमाश तत्काल गिरफ्तार किए जाएं। घटना को लेकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक संदीप पटेल मौके पर पहुंच गए।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments