Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagrajUP : आशुतोष ब्रह्मचारी का कॉल्विन अस्पताल में कराया गया मेडिकल, चलती...

UP : आशुतोष ब्रह्मचारी का कॉल्विन अस्पताल में कराया गया मेडिकल, चलती ट्रेन में हुआ हमला, नाक काटने का प्रयास

Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati News : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को घायल अवस्था में मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) लाया गया। उन्हे जीआरपी पुलिस लेकर पहुंची।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को घायल अवस्था में मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) लाया गया। उन्हे जीआरपी पुलिस लेकर पहुंची। यहां उनका मेडिकल कराया गया। वीडियो कैमरों की निगरानी में उनका मेडिकल कराया गया। बताया जा रहा है उनकी नाक पर चोट लगी है। इसके अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर हल्के चोट के निशान हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनको अस्पताल लाया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर हमले का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Ashutosh Brahmachari undergoes medical examination at Colvin Hospital after being attacked on a moving train,

 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन कर पास पहुंची तो एसी बोगी के कोच एच-वन में सवार आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में वह लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments