प्रयागराज। अग्रवाल युवा मंडल, प्रयागराज द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “होली के रंग, वृद्धों के संग खुशियों की उमंग” के संदेश के साथ वृद्धजनों के बीच खुशी, स्नेह और अपनत्व का वातावरण बनाना था।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री सुधीर नारायण अग्रवाल जी रहे। उन्होंने वृद्धजनों के साथ होली की खुशियाँ साझा करते हुए समाज के सभी वर्गों से समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वृद्धजनों के साथ जुड़ने और उनकी सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संयोजन अग्रवाल युवा मंडल के सह मंत्री अंकित अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें मंडल के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मंत्री सौरभ अग्रवाल, सह मंत्री अंकित अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता उपस्थित रहे।
साथ ही अग्रवाल युवा महिला मंडल की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनिता अग्रवाल, महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता तथा उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
इसके अतिरिक्त श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल (बिल्लू भैया), संस्था के संरक्षक सदस्य डॉ. बी.बी. अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रमय मित्तल, आशीष अग्रवाल, अजीत बंसल तथा कार्यालय प्रमुख अंकित अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समाज के वरिष्ठजनों के साथ इस पर्व को मनाकर हमें उनके अनुभवों से सीखने और उन्हें सम्मान देने का अवसर मिलता है।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में खुशियाँ लाना और समाज में सेवा तथा संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अग्रवाल युवा मंडल ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ होली के रंगों, गीत-संगीत और आत्मीय संवाद के माध्यम से स्नेहपूर्ण समय बिताया गया तथा उनके लिए स्वरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई। सभी वृद्धजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए अग्रवाल युवा मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंत में आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं संस्थाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Anveshi India Bureau



