जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा यात्रा रोकने और उनके विदेश जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा यात्रा रोकने और उनके विदेश जाने पर रोक लगाने की मांग की है। मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी। रीवा एक्सप्रेस में कथित हमले में घायल आशुतोष ब्रह्मचारी सोमवार को इलाहाबाद जिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने शंकराचार्य के शिष्यों और समर्थकों पर ट्रेन में हमला करने का आरोप लगाया। आशुतोष ने कहा कि शंकराचार्य की गौ प्रतिष्ठा यात्रा को रोका जाना चाहिए और उनकी सभा पर रोक लगाई जानी चाहिए। आशंका जताई की मुकदमे से बचने के लिए शंकराचार्य विदेश भाग सकते हैं। इसलिए उनका वीजा पासपोर्ट जब्त किया जाना चाहिए।
Courtsyamarujala.com



