Friday, March 13, 2026
spot_img
HomePrayagrajPRSU : राज्य विश्वविद्यालय में छात्रों का जमकर हंगामा, पुलिस को धक्का...

PRSU : राज्य विश्वविद्यालय में छात्रों का जमकर हंगामा, पुलिस को धक्का देकर परिसर में घुसे

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय पर बड़ी संख्या में छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़, कौशाम्बी, भदोही, मिर्जापुर और फतेहपुर सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सुबह से ही विवि गेट पर पहुंचने लगे।

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय पर बड़ी संख्या में छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़, कौशाम्बी, भदोही, मिर्जापुर और फतेहपुर सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सुबह से ही विवि गेट पर पहुंचने लगे। छात्रों ने हाथ में बैनर और तख्ती लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विवि के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल से तीखी नोकझोंक हो गई। नारेबाजी करते हुए छात्र पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए परिसर में घुस गए।

विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में बैक कर दिए जाने से नाराज छात्रों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। वे बैक किए गए विद्यार्थियों को प्रमोट किए जाने की मांग कर रहे थे। स्नातक व परास्नातक का परीक्षा परीणाम बीते एक मार्च को आया था। इसके बाद से ही छात्र आंदोलित हैं। पिछले शनिवार को भी छात्रों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर छात्रों ने विवि प्रशासन को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए प्रदर्शन खत्म कर दिया था। बावजूद इसके कोई कार्रवाई न होने शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने फिर प्रदर्शन किया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

PRSU Students created ruckus in the state university, pushed the police and entered the campus.

पुलिसकर्मियों को धक्का देकर परिसर में घुसे छात्र

 

बैक आए छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर गेट पर ही नारेबाजी की गई। छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बैक कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में छात्रों को फेल घोषित किया गया है, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही और फतेहपुर के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और विवि के सुरक्षा गार्डों से छात्रों की जमकर नोकझोंक हुई। नारेबाजी करते हुए छात्र पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए परिसर में घुस गए। इसको लेकर काफी देर तक अफरातफरी और गहमागहमी रही।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments