अग्रवाल युवा मंडल प्रयागराज द्वारा मानव सेवा को समर्पित अष्टम (8वां) रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार, 22 मार्च 2026 को ए.एम.ए. ब्लड बैंक में प्रातः 11 बजे से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक सम्मानित सदस्यों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान कर “रक्तदान है महादान” के संदेश को सार्थक किया।
हर माह पाँच जीवन बचाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस शिविर ने समाज में सेवा, एकता एवं मानवता के भाव को नई ऊर्जा प्रदान की। शिविर के संयोजक आयुष अग्रवाल एवं सह-संयोजक मंडल की टीम ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजन में अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल युवा महिला मंडल, प्रयागराज का विशेष सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की सफलता में युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष गोयल, अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता, सहमंत्री अंकित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अंसल अग्रवाल, सी.ए. सचिन अग्रवाल सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल एवं सहमंत्री श्रुति अग्रवाल का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल (बिल्लू भैया), महामंत्री अभिषेक मित्तल एवं मंत्री अजीत बंसल, आशीष अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्वेता पोद्दार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. बी.बी. अग्रवाल एवं अग्रवाल युवा महिला मंडल की संरक्षक डॉ. सबिता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

रक्तदाताओं में अंशु अग्रवाल, मानस अग्रवाल, मोहित चोपड़ा, अभिषेक चोपड़ा, गौरव अग्रवाल (नैनी), राहुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल (स्पोर्ट्स) एवं समर्थ अग्रवाल ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। विशेष रूप से अंशु अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करते हुए यह प्रेरणादायक संकल्प लिया कि वे अपने प्रत्येक जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे—जो समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है।
अग्रवाल युवा मंडल प्रयागराज के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है और समाज के युवाओं का उत्साह यह सिद्ध करता है कि सेवा-भाव हमारी पहचान है।
अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि समाज की एकता एवं सहयोग ही हमारी वास्तविक शक्ति है तथा रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य में सभी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है।
Anveshi India Bureau



