Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomePrayagrajअस्मिता योगासन सिटी लीग प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

अस्मिता योगासन सिटी लीग प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रयागराज के झूंसी स्थित स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम सेवा ट्रस्ट परिसर में अस्मिता योगासन सिटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एवं उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन ट्रस्ट के सचिव मनीष कपूर एवं प्रतियोगिता निदेशक ज्योति पांडेय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता प्रबंधक योगाचार्य डॉ. प्रशांत तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों—10 से 18 वर्ष तथा 18 से 55 वर्ष—में आयोजित की गई।

10 से 18 वर्ष आयु वर्ग (ट्रेडिशनल योगासन):

अंशिका शर्मा ने प्रथम, आश्री तिवारी द्वितीय, शिवांगी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि ख्याति पांडेय एवं रूबी ने क्रमशः चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त किया।

10 से 18 वर्ष आयु वर्ग (कलात्मक योगासन):

अनुष्का शर्मा ने प्रथम, अन्या द्वितीय, प्रगुण तृतीय तथा अस्वी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

18 से 55 वर्ष आयु वर्ग (ट्रेडिशनल योगासन):

अंजलि पाल ने प्रथम, मंदाकिनी द्वितीय, संगीता सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। आस्था तिवारी चतुर्थ तथा अंजलि पाण्डेय पंचम स्थान पर रहीं।

18 से 55 वर्ष आयु वर्ग (कलात्मक योगासन):

अंजलि पाल ने प्रथम एवं संगीता सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अर्चना चल (शारीरिक शिक्षा विभाग) उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में साक्षी त्रिपाठी, राजेश भगत, संदीप सिंह, अजय, हर्षित मिश्रा, रिंकी निषाद, अनुष्का, शिवम एवं अर्चना मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments