Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeEntertainment‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच करोड़ों की नई कार में दिखे...

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच करोड़ों की नई कार में दिखे रणवीर; फैंस के साथ किया कुछ ऐसा अब हो रही तारीफ

Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब रणवीर करोड़ों की लग्जरी कार में नजर आए। तभी रणवीर ने कुछ ऐसा किया, जो अब वायरल है….

रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच एक्टर हाल ही में एयरपोर्ट पर अपनी नई लग्जरी कार में पहुंचे। रणवीर को ये लग्जरी कार ‘धुरंधर 2’ की सफलता के इनाम के तौर पर मिली है। लेकिन इस दौरान रणवीर ने एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग रणवीर के इस गेस्चर की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

यामी से गिफ्ट में मिली रणवीर को कार

रणवीर ने एयरपोर्ट पर नई स्टाइलिश कार में ‘धुरंधर’ अंदाज में एंट्री ली। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रणवीर को ये कार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्देशक-निर्माता आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम की ओर से एक शानदार तोहफे के रूप में मिली है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता का जश्न मनाने के लिए रणवीर को यामी ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लग्जरी जीएमसी हमर गिफ्ट की है।

 

रणवीर ने सेलिब्रेट किया फैन का जन्मदिन

इसी दौरान रणवीर की एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के साथ दिल छू लेने वाली बातचीत ने सबका दिल जीत लिया। लेकिन कमाल तो तब हो गया जब एक फैन अभिनेता को केक भेंट करते नजर आया।

 

 

हालांकि, रणवीर ने केक को अपने हाथों में लेना और उस प्रशंसक के लिए जन्मदिन का गीत गाना चुना। फैन केक काटते हुए और रणवीर को एक टुकड़ा खिलाते हुए बेहद खुश नजर आए। केक काटने के बाद, रणवीर प्रशंसक के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और कई अन्य लोगों के साथ सेल्फी लेते हुए हवाई अड्डे की ओर रवाना हुए। रणवीर के इस दिल छू लेने वाले गेस्चर ने सबका दिल जीत लिया।

 

Amid Dhurandhar 2 Success Ranveer Singh Spotted With New Luxury Car Celebrate Fans Birthday At Airport

बॉक्स ऑफिस पर जमकर फैसे छाप रही ‘धुरंधर 2’

 

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म भारत में 700 करोड़ रुपए के कलेक्शन को पार कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म का आंकड़ा लगभग 1700 करोड़ रुपए से भी ऊपर पहुंच चुका है।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments