विद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। विद्यालय में उपस्थित अतिथियों ने सर्वप्रथम पौधरोपण किया, तथा वसुधा को हरा-भरा बनाये रखने हेतु प्रण लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री ईश्वर लाल गुर्जर (I.P.S.) ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखना चाहिए तथा पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें किसी से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरायइनायत थाने के प्रभारी श्री संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे व सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष त्रिपाठी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। भी उपस्थित प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किये और सभी अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डा. गिरीश कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Anveshi India Bureau



