Saturday, July 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajआशुतोष मेमोरियल स्कूल में विद्यार्थी काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में विद्यार्थी काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

आशुतोष मेमोरियल स्कूल, धनैचा-मलखानपुर, हनुमानगंज, प्रयागराज में विद्यार्थी काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ I इस समारोह के मुख्य अतिथि फूलपुर-विधानसभा के माननीय विधायक श्री दीपक पटेल रहे एवं बतौर विशिष्ट अथिथि श्री अरुण कुमार मिश्रा ”पिंटू” रहे I

 

विद्यालय परिसर में पधारने पर विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जे. पी. एन. मिश्रा एवं निदेशक डॉ० गिरीश पाण्डेय ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ने अतिथि महोदय का स्वागत करते हुए भाव भीना वक्तव्य दिया । इसके पश्चात विधयक जी ने काउंसिल के सभी सदस्यों को बैज एवं सैशे प्रदान किया तथा उन्हें उनके पदों की शपथ भी दिलवाई । अपने उद्बोधन में मान्यवर विधायक जी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में सभी आवश्यक और उत्कृष्ट संसाधनों से सुसज्जित विद्यालय देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है । उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों को इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी I साथ ही विद्यार्धियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिनको जो जिमीदारियां दी गयी है वे उनका समुचित निर्वहन करे । विद्यार्थी काउंसिल के अंतर्गत हेड ब्वाय शुभ त्रिपाठी को, हेड गर्ल रक्षिका सिंह कुशवाहा को, स्पोर्ट्स कैप्टन अंश यादव को तथा सांस्कृतिक प्रभारी आकृति मिश्रा को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा रेड हाउस कैप्टन के रूप में उदयवीर सिंह, ब्लू हाउस कैप्टन वंशिका सिंह को, ग्रीन हाउस कैप्टन अभय यादव को तथा येलो हाउस कैप्टन अन्वेषा केसरवानी को पथ की शपथ दिलाई गई।

माण्डवी सिंह, आयुषी यादव, सुकृति सिंह एवं प्रत्यूष सिंह को विभिन्न हाउसों का प्रीफेक्ट नियुक्त किया गया। इको क्लब के अंतर्गत आयुष तिवारी, प्रकीर्ण मिश्रा एवं कार्तिक पाण्डेय और आराध्य यादव को नामित किया गया। वहीं अनुशासन समिति की जिम्मेदारी आराध्या त्रिपाठी, आराध्या साहू, आयुष मौर्य एवं शिवानी सिंह को सौंपी गई।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक वातेन्द्र सिंह ने किया। विद्यालय के क्रीडा प्रशिक्षक कमलेश सिंह ने बच्चों के चयन प्रक्रिया और सभी तैयारियों को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराया I समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों , शिक्षिकाओ एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा ।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments