Tuesday, July 8, 2025
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj Flood : बाढ़ में डूबे सैकड़ों घर, पांच हजार से अधिक...

Prayagraj Flood : बाढ़ में डूबे सैकड़ों घर, पांच हजार से अधिक लोग हुए बेघर, बनाए गए सात राहत शिविर

जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से गंगा-यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदियों के किनारे कछारी इलाकों में सैकड़ाें घर डूब जाने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है या वे अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे तक फाफामऊ में 84.7 मीटर, छतनाग में 83.40 और नैनी में 83.90 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया था। ऐसे में जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर के करीब पहुंच रहा है।

पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में जलस्तर 1.20 मीटर, छतनाग में 1.20 सेंटीमीटर और नैनी में करीब एक मीटर बढ़ा है। हालांकि, पश्चिम से पानी आने की रफ्तार कम हुई है और विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार से कुछ राहत मिल सकती है। नैनी में अब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा और छतनाग में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।
Prayagraj Flood Hundreds of houses submerged in floods, more than five thousand people rendered homeless

फिलहाल, जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से सात बाढ़ राहत शिविरों को क्रियाशील कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार बाढ़ से अब तक 15 मोहल्लों में रहने वाले 795 परिवार के 5075 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 254 परिवार के 1130 लोग शिविरों में शरण ले चुके हैं। ज्यादातर लोग घर डूबने के बाद अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
Prayagraj Flood Hundreds of houses submerged in floods, more than five thousand people rendered homeless

कई घरों की पहली मंजली डूब गई है पानी में

तमाम घरों की पहली मंजिल डूबने के बाद लोग दूसरी मंजिल में रहकर अपने घरों की निगरानी कर रह हैं। एक साथ कई घर खाली हो जाने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में चोरी की आशंका भी बढ़ गई है। छोटा बघाड़ा, राजापुर कछार, गंगानगर राजापुर, द्रौपदी घाट, बेली कछार, करेलाबाग, नेवादा, छोटा बघाड़ा, सलोरी, उंचवागढ़ी के प्रभावित क्षेत्रों की बिजली भी काट दी गई है, ताकि कोई दुर्घटना न हो। वहीं, बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे लोगों और बाढ़ में फंसे लोगों के लिए प्रशासन की ओर से खानपान की व्यवस्था की गई है।

Prayagraj Flood Hundreds of houses submerged in floods, more than five thousand people rendered homeless

बाढ़ राहत कार्य में लगीं 27 नाव

बाढ़ राहत कार्य के लिए प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने 27 नावें लगा दी हैं। फूलपुर तहसील के बदरा सोनौटी गांव में आवागमन के लिए छह नाव, करछना के भगेसर देहली गांव में एक और तहसील सदर के दारागंज में तीन, बघाड़ा में 10 एवं राजापुर में सात नाव लगाई गई हैं।

Prayagraj Flood Hundreds of houses submerged in floods, more than five thousand people rendered homeless

यहां बनाए गए बाढ़ राहत शिविर

बाढ़ से प्रभावित छोटा बघाड़ा मोहल्ले के लिए ऐनीबेसेंट स्कूल एलनगंज, राजापुर कछार के लिए ऋकिषकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्रौपदी घाट के लिए कैंट हाईस्कूल सदर बाजार न्यू कैंट, गंगानगर राजापुर के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अशोक नगर, बेली कछार के लिए सेंट जोसेफ गर्ल्स हाईस्कूल मम्फोर्डगंज, करेलाबाग के लिए यूनिटी पब्लिक स्कूल करेली, बेली कछार के लिए महबूब अली इंटर कॉलेज स्टेनली रोड बेली चौराहा को शिविर बनाया गया है। इसके साथ ही बाढ़ राहत के लिए फोन नंबर (0532-2641577, 2641578) जारी किए गए हैं।

Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments