अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उर्फी अपने काम के साथ-साथ अपने बेबाक बयान के लिए भी काफी चर्चित हैं। कुछ समय पहले उर्फी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक रोस्ट वीडिया साझा किया था, जो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में अभिनेत्री, स्टैंडअप कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारूकी पर कटाक्ष करती नजर आई हैं।

दरअसल, उर्फी जावेद ने एक हफ्ते पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसका शीर्षक ‘द उर्फी जावेद रोस्ट शो’ था। इसकी एक क्लिप अब एक्स पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसमें उर्फी जावेद, मुनव्वर फारूकी को ‘बेवकूफ कॉमिक’ और ‘घटिया रैपर’ बताती नजर आई हैं। उर्फी के इस रोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

क्लिप में उर्फी जावेद को कहते देखा जा रहा है, ‘मुझे पता ही था तुम लोग मेरे ऊपर ये बकवास चुटकुले ही मारोगे-ब्रा, पैंटी, स्तन, लिपजॉब वाले। और ये सब मुझे सुनना भी किससे पड़ रहा है। एक घटिया रैपर, एक अजीब कॉमिक, और एक ऐसा इंसान जिसका पूरा करियर सिर्फ और सिर्फ लक पर बना है और ये मुनव्वर ही है।’

वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और नेटिजन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। जहां कुछ लोगों ने उर्फी के बेबाक अंदाज के लिए उनकी तारीफ की है, तो वहीं मुनव्वर के प्रशंसक उन पर भड़कते नजर आए हैं। एक यूजर ने कहा, ‘उर्फी अब अपना दायरा भूलने लगी हैं।’ वहीं, एक यूजर ने उनके सपोर्ट में लिखा, ‘अनफिल्टर्ड उर्फी का अंदाज ही निराला है।’

काम के मोर्चे पर उर्फी जावेद इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ में नजर आ रही हैं। सीरीज का निर्देशन संदीप कुकरेजा ने किया है। इसका निर्माण सोल प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फाजिला अल्लाना और कामना मेनेजेस इसके निर्माता हैं। इसके अलावा उर्फी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। अभिनेत्री-सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के पोस्ट पर लोग ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देते हैं।
Courtsy amarujala.com



