Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEntertainmentAkshay Kumar: इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों से फैंस को डराने के साथ...

Akshay Kumar: इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों से फैंस को डराने के साथ हंसा चुके हैं अक्षय, अब भूत बंगला से मचाएंगे धमाल

अक्षय कुमार सभी जॉनर की फिल्में करना पसंद करते हैं। अब वे एक बार फिर हॉरर कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं। अभिनेता अब भूत बंगला से सभी को डराने के लिए तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म का एलान किया, जिसका शीर्षक है भूत बंगला। इस फिल्म का निर्देशन प्रदर्शन करेंगे। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 16 साल बाद फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं, ऐसे में अब दर्शक भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, आज हम आपको उन फिल्मों के बताने वाले हैं, जिसके जरिए अक्षय ने लोगों को डराया और खूब हंसाया भी। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि भूत बंगला से पहले अक्षय कुमार किन हॉरर फिल्मों काम कर चुके हैं
akshay kumar horror comedy film bhooth bangala Sangharsh Laxmii Bhool Bhulaiyaa Jaani Dushman Ek Anokhi Kahani

संघर्ष
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं फिल्म संघर्ष की। इसी फिल्म के जरिए अक्षय ने हॉरर की दुनिया में कदम रखा था। 1999 में अक्षय कुमार ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ हॉरर-थ्रिलर फिल्म संघर्ष में अभिनय किया था। इस फिल्म का निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया था और यह एक महत्वपूर्ण फिल्म थी जो दर्शकों को एक नई तरह की हॉरर कहानी प्रस्तुत करती थी। फिल्म में आशुतोष राणा भी नजर आए थे।
akshay kumar horror comedy film bhooth bangala Sangharsh Laxmii Bhool Bhulaiyaa Jaani Dushman Ek Anokhi Kahani

जानी दुश्मन
इस लिस्ट में अगली फिल्म है जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी। जानी दुश्मन फिल्म अपने समय की एक प्रमुख मल्टी-स्टारर हॉरर फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ मनीषा कोइराला, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सोनू सूद, अरमान कोहली और सनी देओल जैसे प्रमुख अभिनेता भी थे। फिल्म की कहानी मनीषा कोइराला के इर्द गिर्द घूमती है, जो पिछले जन्म में एक इच्छाधारी नागिन होती हैं, लेकिन एक श्राप के कारण वे प्रेमी अरमान कोहली से बिछड़ जाती है। इंसान के रूप में जन्म लेने के बाद उनके साथ उनके दोस्त कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं, जिसमें अभिनेत्री की मौत हो जाती है और फिर वे सभी की जानी दुश्मन बन जाती हैं।
akshay kumar horror comedy film bhooth bangala Sangharsh Laxmii Bhool Bhulaiyaa Jaani Dushman Ek Anokhi Kahani

भूल भुलैया
इस लिस्ट में अब बात करते हैं कल्ट क्लासिक हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की। उन्होंने 2007 की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ के साथ हॉरर में अपना सफर जारी रखा। उन्होंने इस फिल्म के जरिए लोगों को डराने के साथ खूब हंसाया भी। इस फिल्म में वे मंजुलिका बनी विद्या बालन को मानसिक रूप से ठीक करते हैं।
akshay kumar horror comedy film bhooth bangala Sangharsh Laxmii Bhool Bhulaiyaa Jaani Dushman Ek Anokhi Kahani

लक्ष्मी
इस लिस्ट में अगली फिल्म लक्ष्मी है, जो 2020 में रिलीज हुई थी। यह अक्षय की आखिरी हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। यह साउथ फिल्म कंचना की रीमेक थी। इसमें अक्षय के अंदर लक्ष्मी की आत्मा आती है और वह अपने अधूरे काम पूरे करती है, साथ ही अपने दुश्मनों से भी बदला लेती है।
Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments