कुलभासकर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं के लिए कराया गया ओरिएंटेशन सत्र जिसमे नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रो० राजेंद्र सिंह (राजू भैय्या) विश्वविद्यालय द्वारा जारी नए दिशा निर्देश को विस्तार रूप से बताया गया की विषयों का चयन कैसे करना हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रो० गीतांजलि मौर्य ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का अपने आशीर्वचन से स्वागत किया साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकगण का परिचय कराया।जानकारियों के क्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन व्यवस्था, पुस्तकालय सुविधा,छात्रवृति सुविधा, महाविद्यालय का जिम, खेलकूद (महाविद्यालय स्तर,जिला एवं प्रदेश स्तर पर) सुविधाओ एवं शासन की सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण आदि की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० राम लखन पाल, प्रो० पवन पचौरी, ई० आर. पी. सिंह, डॉ. राहुल कनोजिया, कार्यक्रम संचालक एवं भौतिक विज्ञान के विभाध्यक्ष डॉ. विकास सिंह ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।
Anveshi India Bureau



