अख्तर माफिया अशरफ के साढ़ू का भाई है। बिहका उर्फ पूरामुफ्ती के माबूद अहमद ने बताया था कि वह सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति के केयरटेेकर हैं। आठ मई को सुबह नौ बजे वह पुरामुफ्ती से धूमनगंज जा रहे थे तभी रास्ते में सल्लाहपुर बाग के पास हिस्ट्रीशीटर सिबली निवासी हटवा, जैन निवासी उमरपुर नीवा, हासिर निवासी नखास कोना और अख्तर निवासी हटवा अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ आए और उसे पीटने लगे।
पूरामुफ्ती में 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में रविवार को माफिया अशरफ का रिश्तेदार अख्तर गिरफ्तार कर लिया गया। सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति के केयरटेकर ने अख्तर व चार नामजद समेत आठ लोगों पर चार महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था।
अख्तर माफिया अशरफ के साढ़ू का भाई है। बिहका उर्फ पूरामुफ्ती के माबूद अहमद ने बताया था कि वह सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति के केयरटेेकर हैं। आठ मई को सुबह नौ बजे वह पुरामुफ्ती से धूमनगंज जा रहे थे तभी रास्ते में सल्लाहपुर बाग के पास हिस्ट्रीशीटर सिबली निवासी हटवा, जैन निवासी उमरपुर नीवा, हासिर निवासी नखास कोना और अख्तर निवासी हटवा अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ आए और उसे पीटने लगे।
विरोध पर जैन व हासिर तमंचा सटाकर बोले कि वक्फ की जमीन पर काम करना है तो 20 लाख रुपये दो। वरना जान से मार दिए जाओगे। अख्तर ने जेब में रखे 20 हजार रुपये भी छीन लिए। प्रभारी थाना पूरामुफ्ती मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक नामजद आरोपी हासिर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जैन की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। जबकि सिबली की तलाश की जा रही है।
Courtsy amarujala.com