इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की एक दिवसीय बैठक नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कार्यालय, सूबेदार गंज, प्रयागराज में सम्पन्न हुई,
बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि आज की इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के केंद्रीय वर्किग कमेटी ऐसे वक्त में हो रही है जब भारतीय रेलवे में मान्यता के चुनाव वर्षों के संघर्ष के बाद हो रहें है, और एनपीएस, यूपीएस के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन चल रहें हैं,
आज की राष्ट्रीय बैठक में मुख्य रूप से रेलवे की मान्यता का चुनाव, रेलवे के निजीकरण, रेलवे में नई भर्ती, एलडीसी ओपेन ऑल, लाईन बॉक्स, बोनस, वेतन आयोग, मंहगाई भत्ता, लगातार हो रही ट्रेनो की दुर्घटनाओं पर सेफ्टी सेमिनार, लोकों पायलट, गार्ड, ट्रेकमेन्टेनर, पर्सनल इत्यादि में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं व एनपीएस, यूपीएस और ओपीएस सहित अन्य कई मुद्दों पर गम्भीर विचार विमर्श हुआ, फेडरेशन ने राष्ट्रीय स्तर सभी जोनों में कटेरिगल एसोसिएशन के साथ एकता बनाकर मान्यता का चुनाव लडने का निर्णय लिया है,
बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन हाजीपुर जोन से ज़ोनल अध्यक्ष संतोष पासवान, महामंत्री मृतुन्जय कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष एस पी साहू, अखंड रेलवे कर्मचारी संघ, बिलासपुर जोन से अध्यक्ष संदीप तिवारी, शिवकुमार यादव, नॉर्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन, नई दिल्ली ज़ोन से अध्यक्ष नर सिंह कुमार, एन ई रेलवे इम्प्लाइज मेंस काँग्रेस, गोरखपुर जोन से ज़ोनल अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, महामंत्री अब्दुल शेख़, वाराणसी मंडल मंत्री राकेश कुमार पाल, पश्चिम मध्य रेलवे वर्कर्स यूनियन, जबलपुर ज़ोन, से ज़ोनल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन, वाराणसी से ज़ोनल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सरोज सिंह, मॉर्डन कोच फैक्ट्री, रायबरेली से विनोद कुमार यादव, नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन, प्रयागराज से जोनल सहायक महामंत्री सैयद इरफ़ात अली, चंदन कुमार, संदीप सिंह, मोहम्मद रिजवी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई ज़ोन से लोगों ने भागीदारी किया।
बैठक की शुरुआत में शहीद ट्रेकमेन्टेनर को दो मिनट का मौन ऱखकर विनम्र श्रंद्धाजलि दी गई, बैठक की अध्यक्षता मनोज पाण्डेय, संचालन ऑल इंडिया गार्ड कॉउंसिल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी आर सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापित नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स के केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ कमल उसरी ने किया।
Anveshi India Bureau



