Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajपियूष को मिला सहायक लीडर ट्रेनर का ऑनरेबूल चार्ज

पियूष को मिला सहायक लीडर ट्रेनर का ऑनरेबूल चार्ज

प्रयागराज।जनपद के श्री राम प्रताप इंटर कालेज सिरसा प्रयागराज के प्रवक्ता पियूष कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित प्रादेशिक परिषद की बैठक में सहायक लीडर ट्रेनर का ऑनरेबूल चार्ज प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ0 प्रभात कुमार, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत सहित भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यालय के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पियूष कुमार सिंह को सहायक लीडर ट्रेनर का चार्ज मिलने पर जिला सचिव कमलेश द्विवेदी, विद्यालय के प्रधानचार्य सहित समस्त स्टॉफ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड वेद प्रकाश भगत, गायत्री यादव,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सावित्री यादव, जिला स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन फ़िरोज़ आलम,श्रीमती प्रवीन सिंह,इरशाद अहमद एवं समस्त स्काउट गाइड शिक्षकों ने बधाई दी है। प्रादेशिक परिषद की बैठक में बी एस ज़ी ज्ञान प्रतियोगिता की गाइड संवर्ग की छात्रा कु0 आस्था सिंह को प्रदेश में दूसरा स्थान पाने के लिए सम्मान पत्र तथा 7000 रूपये का चेक भी प्राप्त हुआ।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments