Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagraj68वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता केसर विद्यापीठ इं/का. प्रयागराज...

68वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता केसर विद्यापीठ इं/का. प्रयागराज में हुई सम्पन्न

प्रयागराज।68वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज प्रयागराज में आयोजित की गयी।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक ओ. पी. गुप्ता जी ने किया। इसी क्रम में आये हुए सभी क्रीड़ा शिक्षकों का स्वागत प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह राठौर जी ने किया। इस प्रतियोगिता में खेल शिक्षक श्री सुरेश सिंह, क्षितिज तिवारी, प्रितेश द्विवेदी, शैलेंद्र साहू, श्रीमती कुसुम लता, फातिमा बानो आदि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक श्री विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, धीरेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, एवं अनुराग अवस्थी ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर ने सभी विजेता प्रतिभागीयो को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर ने सभी क्रीड़ा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता का परिणाम विभिन्न वर्गों में निम्न प्रकार से है-बालक वर्ग में 14 वर्ष की आयु वर्ग में उदय सिंह पटेल फूलपुर संभाग प्रथम ,सानिध्य गुप्ता नगर दक्षिण के द्वितीय ,निशु विश्वकर्मा करछना संभाग से तृतीय रहे । बालिका वर्ग में 14 वर्ष की आयु में तान्या मौर्य नगर दक्षिण प्रथम काजल विश्वकर्मा करछना संभाग द्वितीय,बालक वर्ग 17 वर्ष की आयु वर्ग में अंश सोंधिया ,नगर दक्षिण प्रथम ,नयन पांडे द्वितीय करछना संम्भाग का रिजल्ट रहा।

17 वर्ष की बालिका वर्ग में रचना वंशकार प्रथम ,सोनाली गुप्ता द्वितीय रही एवं महक श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं।19 वर्ष बालक वर्ग में मनस्वी श्रीवास्तव सोरांव प्रथम एवं दीवान्श सिंह करछना संभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
19 वर्ष बालिका वर्ग में महक सिंह प्रथम एवं संजना तिवारी द्वितीय रही ।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments