नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज को “सर्वश्रेष्ठ खेल अकादमी” के रूप में राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 में नामित किया गया है। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय स्तर एवं पेशेवर फुटबॉलरों को राष्ट्रीय स्तर फुटबॉल प्रतियोगिताओ में भाग लेने में उचित मार्गदर्शन देती आयी है
अकादमी के संस्थापक और मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष 28 सितंबर को अयोध्या उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठान महोत्सव और राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 के दौरान पुरस्कार प्राप्त करेंगे। निर्देशक दीपक राणा ने ईमेल के माध्यम से पुरस्कार की पुष्टि की है।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज की पहली और टेक्ट्रो एफसी के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश की दूसरी पेशेवर अकादमी है. जनवरी 2015 में स्थापना के बाद से अकादमी ने अंडर-11 से लेकर सीनियर स्तर तक विभिन्न आयु वर्ग श्रेणियों के कई राज्य, राष्ट्रीय और अंतर विश्वविद्यालय खिलाड़ी तैयार किए हैं जिन्होंने शहर और राज्य के लिए नाम रोशन किया है।

अकादमी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य फुटबॉल लीग (पुरुष और महिला दोनों) रिलायंस यूथ लीग में खेल रही है।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी टीम ने राज्य, राष्ट्रीय, अंतर क्लब प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु समूहों में शहर के लिए कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं
1. अंडर-11 और अंडर-13 डीएएससी किड्स फुटबॉल टूर्नामेंट नई दिल्ली 2023 (दोनों में चैंपियन)
2. इंटर क्लब नेशनल सॉकर चैम्पियनशिप वृंदावन 2023 में (विजेता)
3. अंडर-11 बंकरहिल दिल्ली गोल्डन स्टेट लीग 2022-23 (उपविजेता)
4. हिमाचल प्रदेश सीनियर राज्य महिला फुटबॉल लीग 2020-21 (उपविजेता)
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की प्रयागराज में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल (वीबीपीएस) झालवा और सीएवी इंटर कॉलेज सिविल लाइन के रूप में दो शाखाएं मिली हैं और एक शाखा किन्नौर हिमाचल प्रदेश में है जिसको एनआईएस डिप्लोमा धारक-एएफसी सी लाइसेंस कोच इंद्रनील घोष और उनके सहायक कोच राहुल वर्मा और विक्रम सिंह बिष्ट द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है।।
इस पुरस्कार के अलावा, नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने फुटबॉल के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए निमंलिखित पुरस्कार जीते है
1. चेतन चौहान राष्ट्रीय पुरस्कार नई दिल्ली (2023)
2. अंतर्राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार मुंबई 2022 में सर्वश्रेष्ठ अकादमी पुरस्कार
3. भारत खेल पुरस्कार नई दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ अकादमी पुरस्कार (2022)
4. रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन प्रयागराज द्वारा सर्वश्रेष्ठ अकादमी पुरस्कार (2020)
Courtsy amarujala.com



