प्रयागराज। शम्भूनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में दो द्विसीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस का सफल आयोजन हुआ। जिसमें दिनांक 25 सितम्बर 2024 को मुख्य अतिथि के रूप में डा0 रितु अग्रवाल, अपर निदेशक (सी0जी0एच0एस0), प्रयागराज एवं डा0 गुलाब चंद्र , वरिष्ठ सी0एम0ओ0 (एस0ए0ेजी0) प्रयागराज उपस्थित थे। डा0 रितु अग्रवाल ने छात्र – छात्राओं को नये – नये रिर्सच एवं अनुसंधान करने एवं मेहनत से पढा़ई करने के लिये प्रेरित किया तथा फार्मेसी और नर्सिंग के क्षेत्र को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

डा0 गुलाब चन्द्र ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बताया कि कोविड – 19 के समय में शम्भूनाथ हाॅंस्पिटल का स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत योगदान रहा और उन्होंने कालेज के अनुसाशन प्रणाली की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट में चल रहे विभिन्न कोर्सेज जैसे डी0 फार्म0, बी0 फार्म0, फार्म0 डी0 एवं एम0 फार्म0 के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्र -छात्राओं ने पोस्टर, फेस पेंटिंग, हेल्थ चेकअप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राकृतिक फोटोग्राफी तथा वकत्वयों के द्धारा फार्मेसी क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधान एवं खोजों के बारे में जानकारी दी।

इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डा0 धीरेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों को अगंवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ देकर कर उनका अभिन्दन किया एवं सभी छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिये ईश्वर से कामना कीे।


इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 मनोज कुमार मिश्रा, समन्वयक डा0 मलय तिवारी, पीआरओ विपिन शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी प्रो0 अभिषेक शुक्ला, प्रो0 के0 पी0 तिवारी, डा0 पवन तिवारी, प्रो0 कुलदीप सिंह, प्रो0 श्वेता सिंह, प्रो0 रोहित त्रिपाठी, प्रो0 पुनम मौर्या , प्रो0 निमेश कुमार दुबे, प्रो0 अनय प्रताप सिंह एवं प्रो0 शेफाली श्रीवास्तव ने सभी अतिथियो का स्वागत एवं धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को प्रो0 दिक्षा सिंह द्वारा कुशल रूप से संचालित किया गया। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के सभी प्रोफेसर एवं स्टाफ मेम्बर उपस्थित रहे।





Anveshi India Bureau



