भाजपा से दो बार विधायक रह चुके उदयभान करवरिया की पत्नी नीलम करवरिया ने मेजा विधानसभा सीट से 2017 में जीत दर्ज की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा से हार का सामना करना पड़ा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कल्याणी में उनके आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई है। दोपहर बाद उनका शव हैदराबाद से प्रयागराज लाया जाएगा।
मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया का देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। हैदराबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी हालत गंभीर हो गई थी।



