Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajशहर को बनाना है प्लास्टिक मुक्त

शहर को बनाना है प्लास्टिक मुक्त

संगम नगरी प्रयागराज में समर्पित ट्रस्ट और नगर निगम प्रयागराज की ओर से शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने को लेकर जागरूकता रैली आज निकाली गई। इस जागरूकता रैली में नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और यूपी किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य कौशल्यानंद गिरी ( टीना मां) ने बड़ी संख्या में किन्नर और ट्रांसजेंडर शिष्यों सहित शामिल हुई। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा से पत्थर गिरिजाघर तक स्वच्छता जागरूकता के लिए निकाली गई।

इस रैली में बड़ी संख्या में पोस्टर बैनर के साथ किन्नरों और ट्रांसजेंडर ने भी हिस्सा लिया। जागरूकता रैली में शामिल किन्नरों ने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताया। उन्हें समझाया कि प्लास्टिक जल्द नष्ट नहीं होता है और यह पर्यावरण के लिए भी बेहद खतरनाक है। इस मौके पर किन्नरों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को स्वच्छता और पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए जागरूक किया। रैली में नगर निगम की अपर नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय ने भी शिरकत की। ‌ उन्होंने कहा कि तीन महीने बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री घोषित किया है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए कि वह प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें। इस मौके पर यूपी किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य कौशल्या नंद गिरी (टीना मां) ने भी लोगों से अपील की है कि प्लास्टिक के बजाय कपड़े के थैले का प्रयोग करें। इससे हमारा पर्यावरण भी बचेगा और पालीथीन प्रदूषण भी नहीं होगा। महापौर गणेश केसरवानी ने भी लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए तभी शहर स्वच्छ होगा। स्वच्छता अभियान में समर्पित ट्रस्ट के अध्यक्ष नाजिम अंसारी,किन्नर अखाड़ा की श्रीमहंत संजनानंद गिरि, नैना, शोभा,शीतल, मनीषा, शिवानी, राधिका सहित बड़ी संख्या में शिष्य शामिल हुए।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments