पूर्व विधायक नीलम करवरिया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने दी। उनकी शव शाम करीब साढ़े चार बजे कल्याणी देवी स्थित आवास से गंगा घाट के लिए रवाना हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। हाईकोर्ट से पेरोल मिलने के बाद जेठ पूर्व सांसद उदयभान करवरिया और देवर पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया करीब चार बजे आवास पर पहुंचे।
सुबह दस बजे हाईकोर्ट ने पेरोल का आदेश जारी किया था। कागजी कार्रवाई पूरी होने में काफी समय लग गया और शाम चार बजे के करीब दोनों भाई जेल से बाहर निकलने के बाद कल्याणी देवी आवास पर पहुंचे। इसके बाद शव यात्रा रवाना हुई। शव वाहन को फूलों से सजाया गया था।