Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajसनातन धर्म की मजबूती पर दिया जा रहा है जोर

सनातन धर्म की मजबूती पर दिया जा रहा है जोर

श्रीपंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़ा ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार करने, लव जेहाद रोकने और गौ‌रक्षा के लिए सराहनीय कदम उठाने जा रहा है। अखाड़ा अपने सभी महामंडलेश्वर, मण्डलेश्वर, महंत, जगद्गुरु, श्रीमहंत सहित सभी पदाधिकारियों को महाकुंभ के दौरान नयी गाडियां उपलब्ध कराने जा रहा है। यह जानकारी श्रीपंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़ा के श्री श्री 1008 आदित्यनंद गिरि गोल्डन बाबा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने बताया कि श्रीपंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़ा का गठन अभी तक 31 राज्यों में 31 महाप्रमुख महामण्डलेश्वरों को समाज हित में कार्य करने के लिए एवं समाज में गौ रक्षको को समाज में कार्य करने के लिए एवं समाज में सनातन संरक्षण के लिए स्कॉर्पियो गाड़ियां देने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि इन पदाधिकारियों की कार्य नीति रहेगी कि गौ रक्षक एवं समाज में होते धर्म परिवर्तन लव जिहाद एवं हमारे सनातन धर्म पर होते अत्याचारों को रोकने के लिए समय पर हमारे प्रमुख महामंडलेश्वर राज्य में हाजिर हों और होते गलत कार्यों को रोकें।

श्री श्री 1008 आदित्यानंद गिरि गोल्डन बाबा ने बताया कि अखाड़ा परिवार का एक ही लक्ष्य है हिंदू राष्ट्र एवं गौ माता को राष्ट्र माता एवं सनातन धर्म के गुरुओं के साथ मिलकर सनातन धर्म को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को झुकाने या किसी पर कटाक्ष करना नहीं है। हम सभी अखाडों का सम्मान करते हैं। हम एवं हमारा परिवार (श्री पंचदश नाम श्री संत गुरुदत्त अखाड़ा) वैराग्य एवं नाथ एवं नागा संतो से एक ही निवेदन करते हैं कि हमारे और हमारे परिवार की मदद करें हम धर्म रक्षा के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं जिसमें सभी सनातनियों एवं धर्म रक्षकों से भी निवेदन है कि सभी आगे आएं और मदद करें। यह निर्णय अखाड़ा संस्थापक श्री श्री 1008 आदित्य आनंद गोल्डन गिरी महाराज, अखाड़ा संरक्षक श्री श्री 1008 चैतन्य नंद गिरी महाराज श्री श्री 1008 कृष्णानंद महाराज अखाड़ा सचिव, एवं श्री श्री 1008 अखाड़ा महामंत्री वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज, श्री श्री 1008 श्री भवानी शंकारानंद गिरी मां अर्धनारीश्वर समाज संरक्षण एवं आचार्य श्री श्री 1008 सोनिया नंद गिरी (अर्धनारीश्वर समाज अध्यक्ष की बैठक में लिया गया है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments