Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : 13 दिसंबर को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 6500 करोड़ की...

Prayagraj : 13 दिसंबर को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 6500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री के महाकुंभ से पहले आगमन को लेकर अफसर खुलकर भले कुछ नहीं कह रहे, लेकिन पीएमओ से इसकी हरी झंडी मिलने के बाद तैयारी में जरूर जुट गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री पहले श्रृंग्वेरपुर धाम जाएंगे, जहां भगवान राम और निषादराज के मिलन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

महाकुंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयाग पधारेंगे। वह यहां करीब चार घंटे रहेंगे। इसमें श्रृंग्वेरपुर धाम से लेकर मेला क्षेत्र में करीब 6500 करोड़ की 150 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बृहस्पतिवार को पीएमओ में महाकुंभ की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस बैठक को पीएम के आगमन की ही तैयारी माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के महाकुंभ से पहले आगमन को लेकर अफसर खुलकर भले कुछ नहीं कह रहे, लेकिन पीएमओ से इसकी हरी झंडी मिलने के बाद तैयारी में जरूर जुट गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री पहले श्रृंग्वेरपुर धाम जाएंगे, जहां भगवान राम और निषादराज के मिलन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

यहां निषादराज पार्क और घाट आदि का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इनमें करीब 165 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। करीब आधे घंटे तक यहां रहेंगे और श्रृंग्वेरपुर धाम में पूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का मेला क्षेत्र में करीब तीन घंटे से अधिक का कार्यक्रम है। इस दौरान वह करीब साढ़े छह हजार करोड़ की 150 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इसमें महाकुंभ के अंतर्गत 2500 करोड़ की 110 परियोजनाएं भी शामिल हैं। लोकार्पण वाली परियोजनाओं की प्रारंभिक सूची भी मेला प्रशासन ने पीएमओ काे भेज दी है। बताते हैं कि इनमें संशोधन का क्रम भी जारी है। यह सूची और बड़ी हो सकती है।

प्रधानमंत्री यहां गंगा पूजन, अक्षयवट, पातालपुरी, बड़े हनुमानजी आदि का दर्शन एवं पूजन कर सकते हैं। इसके बाद परेड मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे।

एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले संकेतों के आधार पर कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी गई है। पीएम से पहले नवंबर के आखिरी हफ्ते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी संभावित है। तभी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की घोषणा होने की उम्मीद है।

10 तक पूरे कर लिए जाएं महाकुंभ के सभी काम : पीएमओ

प्रधानमंत्री के निजी सचिव पीके मिश्रा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में महाकुंभ के सभी कार्यों को 10 दिसंबर तक पूरा कर लेने की बात कही गई। महाकुंभ के लिए शासन की ओर से 2100 करोड़ की मांग केंद्र से की गई है।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने पीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में महाकुंभ आयोजन की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। इस पर प्रधानमंत्री के निजी सचिव ने 10 दिसंबर तक मानक के अनुरूप सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में देश-विदेश के मेहमानों को महाकुंभ का निमंत्रण भेजे जाने, विदेश में आयोजन की ब्रांडिंग समेत अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि बैठक में महाकुंभ के सभी कार्यों की समीक्षा की गई। पीएमओ को अब तक की तैयारियों और आगे की योजनाओं के बारे में बताया गया है। 10 दिसंबर तक सभी काम पूरे हो जाएंगे।

 

 

 

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments