प्रयागराज। नाट्य संस्था “संस्कृति कारवां” द्वारा आयोजित अभिनय एवं व्यक्तित्व निर्माण की 7 दिवसीय कार्यशाला का समापन 19 नवंबर 2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय ‘मालापुर होलागढ़ सोरांव प्रयागराज’ में संपन्न किया गया। विद्यालय में बच्चों के लिए एक विशेष अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य न केवल अभिनय की बारीकियों को सिखाना था, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और संवाद शैली में सुधार लाना भी था कार्यशाला का नेतृत्व अनुभवी थिएटर प्रशिक्षक देवेन्द्र एवं अविनाश कुमार ने किया, जिन्होंने बच्चों को अभिनय के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। बच्चों को मंच पर अपने व्यक्तित्व को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने, भावनाओं को अभिव्यक्त करने और संवादों की सही प्रस्तुति के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता को अलग-अलग दिन अलग-अलग तरह के अभिनय को उजागर किया और नाटकों, लघु नाट्य प्रस्तुतियों और संवाद अभ्यासों में भाग लिया। कार्यशाला में समूह गतिविधियों और व्यक्तिगत सत्रों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और टीमवर्क का महत्व समझाने पर जोर दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मुक्ता मालवीय ने इस अवसर पर कहा, “अभिनय न केवल कला है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। हम इस कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को आत्मविश्वासी, अभिव्यक्तिपूर्ण और संवाद-कुशल बनाना चाहते हैं।”


कार्यशाला के अंत में, बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया, जिसे प्रशिक्षकों प्रधानाध्यापिका एवं सहायक प्रधानाध्यापिका व अन्य अध्यापकों ने सराहा। यह कार्यशाला बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसने उनके व्यक्तित्व और संवाद शैली में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Anveshi India Bureau



