पीड़ित छात्र अच्युतानंद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज के बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। 28 अक्तूबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप कॉल आई, उसमें एक अधिकारी का फोटो लगा हुआ था।
आपके खाते से आतंकियों के खाते में फंडिंग हुई है, मैं जैसा कह रहा हूं, वैसा करते जाओ, नहीं तो तुम्हारी जिंदगी खराब हो जाएगी। कुछ इस तरह से डरा धमकाकर साइबर ठगों ने मेडिकल छात्र से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित छात्र ने नंबर के आधार पर जार्जटाउन थाने में केस दर्ज कराया है।
पीड़ित छात्र अच्युतानंद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज के बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। 28 अक्तूबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप कॉल आई, उसमें एक अधिकारी का फोटो लगा हुआ था। उसने कहा कि आपके अकाउंट से आतंकवादियों के खाते में फंडिंग हुई है। इसके बाद जेल भेजने और जिंदगी खराब करने की धमकी देने लगा।
साथ ही कहा कि यदि बचना चाहते हो तो जैसा कह रहा हूं वैसा करो। इसके बाद वह उनसे पैसों की मांग करने लगा। वह उसकी बातों को सच मानकर डर गया और उसके भेजे गए छह अलग-अलग अकाउंट नंबर में सात बार में कुल 1.0890 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। फोन कटने के बाद शक होने पर जब दोबारा उस नंबर पर फोन मिलाया तो वह बंद आने लगा।
Anveshi India Bureau