Monday, November 3, 2025
spot_img
HomeEntertainmentमुंबई के बंगले में लगाई खटिया, गांव से आते वक्त नहीं मिलाते...

मुंबई के बंगले में लगाई खटिया, गांव से आते वक्त नहीं मिलाते थे नजरें; कैसा था पंकज त्रिपाठी और मां का रिश्ता

Pankaj Tripathi And Mother Relationship: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का निधन हो गया है। अभिनेता के करीबी और लेखकर अतुल कुमार राय ने अमर उजाला को बताया कि मां के साथ पंकज त्रिपाठी का रिश्ता कैसा था?

पंकज त्रिपाठी जब भी अपने जीवन के बारे में बात करते हैं, तो मां हेमवंती देवी का जिक्र जरूर करते हैं। वह उनकी ताकत थीं। अब मां का साथ छूट चुका है। अभिनेता की मां का निधन हो गया है। अमर उजाला डिजिटल ने लेखक अतुल कुमार राय से बातचीत की, वह पंकज त्रिपाठी के करीबी हैं। अतुल ने बताया कि पंकज त्रिपाठी और मां के रिश्ते पर बात की, दोनों से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें भी साझा की हैं।

मुंबई के बंगले में गांव जैसा माहौल बनाया
अतुल कुमार राय कहते हैं, ‘पंकज भैया, हमेशा चाहते थे कि मां उनके साथ मुंबई में रहें। वह बस कहती थीं कि तुम अच्छे से रह रहे हो तो यही काफी है। इसके बावजदू पंकज भैया ने उनके लिए मुंबई में बड़ा सा बंगला बनवाया और इसमें गांव जैसा माहौल बनाया। यहां तक बंगले में खटिया भी लगाई। चारों तरफ पेड़-पौधे लगाए। लेकिन मां का गांव ही भाता था तो ज्यादा दिन नहीं रुकती थीं।’

 

अतुल आगे कहते हैं, ‘वैसे माता जी को कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी। हां, जनवरी से उनकी तबियत थोड़ी खराब रहने लगी थी। लेकिन वह हमेशा गांव में रहना पसंद करती थीं, वहां पंकज भैया के बाकी भाई-बहन भी रहते हैं।’

पंकज भैया से मां का ज्यादा लगाव

अतुल बताते हैं कि पंकज त्रिपाठी घर के छोटे थे तो मां को उनसे अधिक लगाव था। वह कहते हैं, ‘पंकज भैया भी मां के काफी करीब थे। वह अक्सर बताते थे कि जब भी गांव से लौटते हैं तो मां रोने लगती हैं। मां का रोना उनसे देखा नहीं जाता है। यही वजह है कि वह गांव से आते वक्त मां से नजरें नहीं मिलाते थे।’

पंकज भैया को टीवी पर देखकर हुईं खुश

पंकज त्रिपाठी के घर पर कई साल तक टीवी नहीं था। इस बात का जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में किया। लेकिन हाल ही में पिता के कहने पर गांव के घर में टीवी लगाया गया। अतुल बताते हैं, ‘एक बार मां ने किसी एड में टीवी पर पंकज भैया को देखा तो फोन किया और इस बारे में बताया। मां उन्हें टीवी पर देखकर काफी खुश हुईं।’

 

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments