जय शिव सेना उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हर्षवर्धन नगर, मीरापुर में मकर संक्रांति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी संपन्न हुई।
कार्यक्रम में जय शिव सेना उत्तर प्रदेश के संरक्षक दिनेश सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सनातन संस्कृति की एकता का संगम है तथा यह सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
यह पर्व भले ही देश के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता हो, लेकिन इसकी भावना एकता और भाईचारे की ही होती है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जय शिव सेना उत्तर प्रदेश द्वारा दिन के दशहरे के रूप में धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो अस्त्र-शस्त्रों के साथ निकाली जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री राजेश केसरवानी ने किया। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति समारोह में खिचड़ी, दाल-बाटी, गजक, रेवड़ी एवं तिलकुट सहित पारंपरिक भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पार्षद साहिल अरोड़ा, दुर्गेश नंदिनी, राजू सोनकर, मंजूषा सिंह, अधिवक्ता सुशील जैन, श्याम बिहारी त्रिपाठी, बब्बन सिंह चौहान, रजत सोनकर, दिनेश कनौजिया, रणविजय सिंह, मोनू सेठ सहित सैकड़ों जय शिव सैनिक उपस्थित रहे।
Anveshi India bureau



