चायल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चायल विधायक पूजा पाल द्वारा श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर, उमरपुर नींवा में रुद्राभिषेक पूजन एवं भव्य मेले का आयोजन किया गया।
विधायक पूजा पाल ने विधिवत रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में धार्मिक मेले का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ रुद्राभिषेक में सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। मेले में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर रात्रि तक श्रद्धालु मेले का आनंद उठाते रहे।
विधायक पूजा पाल ने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Anveshi India Bureau



