बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन आज किया गया । यह तिरंगा यात्रा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क गेट नंबर – 3 से शुरू हुई । तिरंगा यात्रा की शुरुआत डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ हर्षिका सिंह, बीएसए देवव्रत सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। तिरंगा यात्रा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद गेट नंबर – 3 से शुरू होकर हिंदू हॉस्टल चौराहे से नाजरेथ हॉस्पिटल होते हुए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पहुंची।

डीएम, सीडीओ और बीएसए ने अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर जोश के साथ मार्च किया। सभी प्रतिभागी शिक्षक, शिक्षिकाओं के हाथों में तिरंगा झंडा उत्साह और जज्बा देखकर इस लग रहा था कि मानो यह आजादी की पहली सुबह हो। तिरंगा यात्रा में स्काउट एवं गाइड के बच्चे अपने वाद्य यंत्रों के साथ आगे आगे चल रहे थे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह की यात्राएं हमें देशभक्ति से जोड़ती हैं और हमें अपने जीवन में देश प्रेम सिखाती हैं। सीडीओ हर्षिका सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गई यह एक बहुत बड़ी रैली है जिसे देखकर के ऐसा लग रहा है कि यह विभाग शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ देश प्रेम में भी सबसे आगे है ।
पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गीत, भारत माता की जय, बंदे मातरम् से संपूर्ण मार्ग गुंजायमान रहा। बीएसए देवब्रत सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रैली के समापन अवसर पर बीएसए देवब्रत सिंह ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया । शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तिरंगा यात्रा में जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारी गण ,सभी जिला समन्वयक , शिक्षक प्रतिनिधि गण ने बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन राजीव त्रिपाठी जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन ने किया था।
Anveshi India Bureau



