Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajशम्भूनाथ संस्थान में सकारात्मकता पर हुआ व्याख्यान का आयोजन

शम्भूनाथ संस्थान में सकारात्मकता पर हुआ व्याख्यान का आयोजन

प्रयागराज। जिले के प्रतिष्ठित शम्भूनाथ संस्थान के फार्मेसी संकाय मे एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन हुआ जिसका मुख्य उदेश्य जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने वाला साथ हीं लोगो को अपने जीवन के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करने वाला था l

कार्यक्रम के मुख्य अथिति व मोटिवेशनल काउंसलर डॉ • सुग्रीव सिंह, मॉडल कर्रिएर सेंटर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और फार्मेसी संकाय के निदेशक प्रो•(डॉ•)अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और मुख्य अथिति ने अपने व्याख्यान मे बताया की लोगों को खुद पर विश्वास करना चाहिए तथा अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए तभी जीवन मे सफलता प्राप्त की जा सकती है l उन्होंने बताया की सकारात्मक सोच और संवाद एक शक्तिशाली उपकरण है जो लोगों को प्रेरित और उत्साहित कर सकता है। यह संवाद के माध्यम से लोगों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, चुनौतियों का सामना करने और एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

 

इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन दीक्षा सिंह ने किया lइस सफल आयोजन के लिए संस्थान के सचिव श्री कौशल कुमार तिवारी ने सबको शुभकामनायें दी और भविष्य मे इस तरह के आयोजन होते रहे इसके लिए प्रोत्साहित किया l

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments