निःशुल्क प्याऊ के लिए पानी न मिल पाने के कारण संगम क्षेत्र स्थित भगवान जगदीश मंदिर के समीप आयोजकों द्वारा सांकेतिक हड़ताल करी गई।संयोजक पंडित राजेश पाठक द्वारा विगत 7 दिनों से पानी की समस्या के लिए जल निगम अधिकारियों से गुहार लगाई गई किंतु समाधान नहीं हुआ, प्रेशर कम होने से मटकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा और भीषण गर्मी में क्षेत्र की जनता पानी की कमी से त्राहि त्राहि कर रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए निःशुल्क प्याऊ पर गुड तथा पानी का सहारा गर्मी में नई जान डालने का काम करता है। इधर पानी की सप्लाई प्रभावित होने से प्याऊ बंद होने के कगार पर आ गया जिसके मद्देनजर अधिकारियों को बताया गया जल निगम के वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान रमन गंगवार धरना स्थल पर आए और आश्वासन दिया कि 48 घंटे में पानी की समस्या सही कर दी जाएगी तब तक पानी का एक टैंकर प्याऊ पर भेजेंगे उनके आश्वाशन पर पंडित राजेश पाठक ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया जिसमें तीर्थराज पाण्डेय, सत्य प्रकाश मिश्र, नरेंद्र पांडे बबलू काला, पुरोहित राजेश कुमार, सूरज दादा, पुजारी बालक दास, गोलू शर्मा, शिव निषाद, राजेश निषाद, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार, संदीप पांडे, शैलेंद्र मिश्र, वीरू सोनकर तथा क्षेत्र की जनता शामिल हुई।
Anveshi India Bureau



