Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajआर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य एवं भाजपा नेत्री डॉ रमा सिंह...

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य एवं भाजपा नेत्री डॉ रमा सिंह का हुआ निधन 

भाजपा नेत्री आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य एवं निदेशक डॉ रमा सिंह का हुआ निधन जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि डॉ रमा सिंह 65 वर्ष की रही और गले की कैंसर से पीड़ित रही और 25 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे निज आवास पर हार्ट अटैक आने से निधन हुआ उनकी अंतिम यात्रा उनके निजी आवास बैहराना से 26 नवंबर को सुबह 8:30 बजे दारागंज घाट जाएगी ।

डॉ रमा सिंह आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य एवं निदेशक के पद पर रह कर शिक्षा के क्षेत्र में अपने जीवन का बहुमूल्य योगदान दिया इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता रही उन्होंने पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी के सभी चुनाव का संचालक की भूमिका निभाती रही और वर्तमान में पार्टी की काशी क्षेत्र की शिक्षक प्रकोष्ठ की संयोजक के पद पर रही और पिछले शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद इलाहाबाद झांसी खंड के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन किया था ।

उनके निधन पर भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments