Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajआशुतोष में सांताक्लाज आये, बच्चों के लिए उपहार लाये

आशुतोष में सांताक्लाज आये, बच्चों के लिए उपहार लाये

प्रभु ईशू के प्रकटागमन के पावन अवसर पर आशुतोष मेमोरियल स्कूल, धनैचा-मलखानपुर में सांताक्लाज का बहुप्रतीक्षित आगमन हुआ। स्कूल के बच्चे लम्ब समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में खूबसूरत क्रिसमश ट्री बनाया और उसे रंग बिरंगे खिलौने से सजाया। सांताक्लाज के आते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। सांताक्लाज की रूप सज्जा में तथा अनेक बहुरंगी पोशाकों में बच्चे अपने लिए उपहारों की खातिर अधीर हो रहे थे। सांताक्लाज के आते ही बच्चों ने दोनों हाथ उठाकर उनका स्वागत एवं अभिवादन किया और सांताक्लाज ने उन्हें भाँति-भाँति के उपहार प्रदान किया। बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने भी अपनी खुशियाँ बाँटी। सांताक्लाज ने बच्चों को उपहार के साथ-साथ शुभाशीष भी दिया कि वे जीवन में सदा स्वस्थ और प्रसन्न रहे तथा सफल बनें। अगले वर्ष फिर आने का वचन देकर अत्यन्त हर्ष और उल्लास के वातावरण में सांताक्लाज ने बच्चों से विदा लिया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments