Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajआशुतोष मेमोरियल स्कूल मैं दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताये सम्पन्न

आशुतोष मेमोरियल स्कूल मैं दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताये सम्पन्न

  1. आशुतोष मेमोरियल स्कूल, धनैचा- मलखानपुर में दो दिवसीय खेलकुद महोत्सव का वृहत आयोजन 27 और 28 नवंबर 2024 को किया गया जिसका समापन आज 20 नवंबर को हुआ | इस अद्भुत समारोह की प्रातः कालीन सत्र में अदभुत समारोह के प्रातः कालीन सत्र में एस एम सी घूरपुर प्रयागराज के श्री अनुराग पांडे और सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी प्रयागराज के प्रचार्य अजय मिश्रा जी के आगमन से कार्यक्रम गरिमामय बन गया | इन माननीय अतिथियों के हाथों से प्री प्राइमरी के बच्चों को अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक प्रदान किए गए | समारोह के समापन सत्र के मुख्य अतिथि थरवई क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमान चंद्रपाल सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमान राकेश कुमार यादव जी थे | अतिथियों के आगमन पर विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जे पी एन मिश्रा एवं निदेशक डॉक्टर गिरीश कुमार पांडे ने पुष्पगुच्छ, शल्यार्पण, और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया | अपने स्वागत भाषण में प्रोफेसर मिश्रा ने कहा कि विद्यालय की छोटी सी बगिया में ऐसी महान विभूतियों के पधारने से विद्यालय परिवार अपने आप को अभिभूत अनुभव कर रहा है | बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा अधिकारी श्री यादव जी ने कहा कि खेलकूद विद्यालय शिक्षा का एक अविभाज्य अंग है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है | इस दिशा में आशुतोष मेमोरियल स्कूल का प्रयास सराहनीय है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त श्री चंद्रपाल सिंह जी ने कहा की खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं बच्चों को शारीरिक मानसिक और भावनात्मक विकास में सहायक होती हैं साथ-साथ बच्चों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित करने का आधार बनती हैं | आशुतोष मेमोरियल स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में कमल के फूल की छटा बिखेर रहा है |हमें विश्वास है कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने जीवन में सार्थक सफलता हासिल करेंगे | इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस येलो, ग्रीन, रेड और ब्लू के बीच अनेक खेलों में कड़ी और रोचक प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को सिल्वर और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ब्रोंज मेडल, अतिथियों के हाथों से प्रदान किया गया | बच्चे मेडल पाकर‌ अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित अनुभव कर रहे थे | विद्यालय की ग्रीन हाउस के बच्चों ने एकल और सामूहिक प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक मेडल जीते और सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया| द्वितीय स्थान एलो हाउस को और तृतीय स्थान रेड हाउस को दिया गया | ब्लू हाउस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लगन और कठिन परिश्रम से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा |

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments