Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajएडी माध्यमिक सुरेन्द्र तिवारी ने जारी किया निर्देश, कहा कि तबादले के...

एडी माध्यमिक सुरेन्द्र तिवारी ने जारी किया निर्देश, कहा कि तबादले के आनलाइन आवेदन के अग्रसारण में ना करें कोई विलंब

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड) में कार्यरत संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) एवं अध्यापकों के वर्ष 2025-26 आनलाइन तबादले के लिए विभाग ने 65,00 रिक्तियां दिखाई है जिसमें से विद्यालय स्तर पर तबादले के लिए 1700 प्रधानाचार्य, शिक्षकों के आनलाइन आवेदन अग्रसारित हुए हैं। इन तबादले वाले आवेदन को 17 जून मंगलवार की रात 12 बजे तक संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को अग्रसारित करना है। संबंधित जिलों के डीआईओएस और जेडी को 20 जून तक प्राप्त अग्रसारित करना है।

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के सभी डीआईओएस और जेडी को प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड) में कार्यरत संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) एवं अध्यापकों के वर्ष 2025-26 आनलाइन स्थानान्तरण पर आज नया निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि तबादले के लिए आनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 14 जून थी, संस्थाधिकारियों, डीआईओएस एवं जेडी को 17 जून, 18 जून एवं 20 जून तक प्राप्त आनलाइन आवेदन-पत्र अग्रसारण की समय-सीमा निर्धारित है। एडी बेसिक ने बताया कि संबंधित पोर्टल से स्पष्ट है कि प्राप्त आवेदन पत्रों के अग्रसारण की कार्यवाही अत्यन्त न्यून गति से की जा रही है, जिसके कारण विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में सम्पूर्ण आवेदन पत्रों पर अग्रसारण की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना व्यवहारिक रूप से संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त वांछित कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित करायें एवं संस्थाधिकारियों को भी उक्त के आलोक में आवश्यक रूप से निर्देशित करने करें, ताकि वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए आनलाइन स्थानान्तरण की कार्यवाही समयान्तर्गत हो सके।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments