* चोरी करने पहुंचे युवक ने की थी कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या, माता-पिता समेत गिरफ्तार
* साजिश में शामिल थे मां-बाप, जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के लिए थी रुपयों की जरूरत
* एयरफोर्स अफसरों के घरों में काम करते हैं दंपती, आरोपी पहले जा चुका था अफसर के घर
भारतीय वायुसेना के बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र (51) की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात की साजिश में वायुसेना कैंपस में अफसरों के घरों में काम करने वाले उसके माता-पिता भी शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।










