अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि का कहना था कि कुंभ मेले में आने वाले सभी साधु-संतों, संस्था के संचालकों, भक्तों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों का आधार कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।
महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर निरंजनी अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक शुक्रवार की देर शाम विभिन्न मुद्दों को लेकर शुरू हो गई। इसमें स्वच्छता, पर्यावरण पौधारोपण और सुरक्षा को लेकर कर प्रस्ताव पास किए गए। खासतौर से सुरक्षा को लेकर महाकुंभ मेला को इस बार सबसे बड़ी चुनौती बताया गया।



