Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajAllahabad High Court Bar Association : अध्यक्ष पद पर 11 और महासचिव...

Allahabad High Court Bar Association : अध्यक्ष पद पर 11 और महासचिव पर आठ उम्मीदवारों ने किया नामांकन

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कुल मिलाकर अध्यक्ष पर 11 उम्मीदवारों व महासचिव पद पर आठ ने नामांकन किया। पांच जुलाई शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कुल मिलाकर अध्यक्ष पर 11 उम्मीदवारों व महासचिव पद पर आठ ने नामांकन किया। पांच जुलाई शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। छह एवं सात जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा, चुनाव अधिकारी, वशिष्ठ तिवारी, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण व चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से दी है।

अध्यक्ष पद पर अमित कुमार, अशोक कुमार सिंह, अविनाश चंद्र, चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डॉ. सी.पी. उपाध्याय), देवी प्रसाद सिंह, लालधारी राजभर, प्रभा शंकर मिश्रा, राकेश पांडेय बबुआ, संतोष कुमार त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पांडेय व वीर सिंह ने नामांकन किया है। महासचिव पद अखिलेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हरिंद्रा प्रसाद, जमील अहमद आजमी, राय साहब यादव, संतोष कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह व उदय शंकर तिवारी ने नामांकन किया है।

वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 9, उपाध्यक्ष पांच पद पर 42, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पर 13, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पर 7, संयुक्त सचिव (प्रेस) पर 13, संयुक्त सचिव (महिला) पर 5, कोषाध्यक्ष पद पर 14, कार्यकारिणी सदस्य पर 78 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। विभिन्न पदों पर कुल दो सौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नाम वापसी के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगा।

चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इस बीच किसी भी उम्मीदवार ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Courtsy amarujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments