इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा इंदिरा भवन स्थित कक्ष संख्या 31 में नव वर्ष 2026 का स्वागत समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बार के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बार के वरिष्ठतम सदस्य श्री एन.सी. गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को अपना आशीर्वाद देते हुए निरंतर परिश्रम और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष के.के. गुप्ता एवं चेयरमैन वी.के. पांडे ने बार के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
नव वर्ष स्वागत सभा के अवसर पर बार की ओर से परंपरागत रूप से सभी सदस्यों को लीगल डायरी, पेन एवं डेस्क कैलेंडर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में लालचंद, आर.के. अग्रवाल, नवीन सिंह, शरद गोयल, विमल मिश्रा, हिमांशु केसरवानी, संजीव, संतोष उपाध्याय, मनीष गुप्ता, बैजनाथ, मोहम्मद अहमद सहित बड़ी संख्या में बार के सदस्य उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



