एक माह पूर्व जिस लड़की की धूमधाम से शादी हुई वह पांच माह की गर्भवती निकली। ससुराल में तबियत खराब होने पर परिजनों ने जब डॉक्टर को दिखाया तो रिपोर्ट आने के बाद परिजन सन्न रह गए। इसको लकर चली पंचायत के बाद रिश्ते को खत्म कर दिया गया। लड़की के अनुसार उसके जीजा ने शादी से पहले उसके साथ गलत काम किया था।
एक माह पहले जिस लड़की की शादी हुई थी वह पांच माह की गर्भवती निकली। डॉक्टर की बात सुनकर ससुरालियों के होश उड़ गए। परिजनों ने मायके वालों और शादी कराने वाले अगुवा को बुलाकर खरी खोटी सुनाई। इस मामले में हुई रिश्तेदारों की पंचायत में रिश्ते को खत्म करा दिया गया। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा है। लड़की के अनुसार उसके जीजा ने ही शादी से पहले गलत कार्य किया था।
14 अप्रैल को एक बरात प्रतापगढ़ से मऊआइमा आई थी। वधु विदा होकर वर के घर प्रतापगढ़ गई थी। चार दिन बाद दुल्हन विदा होकर मायके आई। लड़का दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दोनों परिवार हंसी खुशी से रह रहे थे। 16 मई को वर पक्ष के लोग दुल्हन को फिर विदा कराकर प्रतापगढ़ ले गए। दूसरे दिन दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होने लगा और उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
Courtsy amarujala